खेल

विधि साहू,भावेश सारंग, राजा भारती व शुभम निराला को बेस्ट वेटलिफ्टर का खिताब

121views
Share Now

रायपुर: जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप सब जूनियर,जूनियर,सीनियर महिला/पुरुष का आयोजन गोगांव रायपुर में किया गया था जिसमें रायपुर जिला के 90 पुरुष खिलाड़ी एवं 56 महिला कुल 146 खिलाड़ियों ने भाग लिया.

प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी विधि साहू ने 145 किलोग्राम वजन उठाकर तीनों वर्गो में वही पुरुष वर्ग में भावेश सारंग ने 301किलोग्राम(सीनियर),राजा भारती ने221किलोग्राम(जुनियर),शुभम निराला ने 214किलोग्राम वजन उठाकर (सब-जूनियर) में बेस्ट वेटलिफ्टर का खिताब जीता.

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला संघ के संरक्षक  संजय श्रीवास्तव, बुधराम सारंग के करकमलों से हुआ साथ ही जिला संघ के अध्यक्ष  राधे श्याम साहू,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी  अजयदीप सारंग,राज्य वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉ राजेश जंघेल,श्यामलाल साहू मोहित धृतलहरे, प्रदीप डांडे,संतोष जंघेल,गोपाल साहू, कुलदीप साहू,नितिन मलंग के आतिथ्य में संंपन्न हुआ.
परिणाम इस प्रकार है:-
बबली बिसवास,विधि साहू,प्राजंलि तिवारी, प्रीतू साहू, लुकेश्वरी साहू,पूजा साहू,दिव्या सिन्हा,प्रियंका,फाल्गुनी साहू,अंशिका धावरे,प्रतीक्षा घृतलहरे,संजना कुमारी,अंजलि साहू,अदिति राय (स्वर्ण पदक).

अदिति साहू,पी.ट्विंकल नायडू, सानिका चंदेल,अनामिका साहू,मेघा पाल,गीतिका टंडन,बिना देवांगन,पूजा साहू,काजल बिसवास,रामवती,मेघा पाल(रजत पदक).

देविका साहू,चुनमुन साहू,खुशी मंडले,सुरजनी जांगड़े,तामेश्वरी,दीपेश्वरी यादव(कांस्य पदक).

पुरुष वर्ग:-
राजा भारती,करण लहरे,टोमन भारती,सुभाष लहरे,भावेश सारंग मनराज सिंग कलसी,कोमेश डांडे,लकी बाबू मरकाम,फाल्गुन जंघेल राजकरण जांगड़े,मनीष टोडर,साकेत जंघेल,आदित्य कुमार साहू,दुर्गेश अल्हत,प्रियांशु रंजन बिसवास,चैतन्य बागड़े (स्वर्ण पदक).

चिरंजीव भारती,प्रथम जंघेल,यश पाल,हरीश मारकंडे,देवव्रत शर्मा,तुषार साहू,देवेंद्र शर्मा,समीर निराला,झामेंद्र पाल,विजय कुमार,राहुल जांगड़े,अक्षय कुमार भारती,धनदीप नायक (रजत पदक).

दीपक यादव,प्रवीण जांगड़े,केशव पाल,मोहित नामदेव,अभिषेक मिश्रा,सचिन सिंह नर्मदा,करण कुमार संयम,राजकुमार साहू,वेदांत बैरागढ़,शत्रुंजय शर्मा(कांस्य पदक)…

Share Now

Leave a Response