खेल

खेलो इंडिया वूमेन लीग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला वेटलिफ्टरों ने जीते 9 पदक:-

98views
Share Now

रायपुर:भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार अस्मिता खेलो इंडिया वूमेंस लीग वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य वेटलिफ्टिंग संघ द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम रोहिणीपुरम रायपुर में किया गया|

प्रतियोगिता में रायपुर जिला के लगभग 15 महिला वेटलिफ्टरो ने प्रतिनिधित्व किया एवं जिले के वेटलिफ्टरों ने 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक जितने में कामयाबी हासिल की. टीम के कोच अजयदीप सारंग, लकी मरकाम एवं कोमेश डाण्डे थे।महिला वेटलिफ्टरो के इस कामयाबी पर रायपुर जिला संघ के संरक्षक  रज्जन श्रीवास्तव ,अध्यक्ष राधे श्याम साहू  व समस्त पदाधिकारीयों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है.

परिणाम इस प्रकार रहे:-

लुकेश्वरी साहू (स्वर्ण पदक)
विधि साहू (स्वर्ण पदक)
प्रियंका साहू (स्वर्ण पदक)

चरणजीत कौर (रजत पदक)
अंजलि साहू (रजत पदक)
संजना सिंह (रजत पदक)

प्राजंलि तिवारी (कांस्य पदक)
मेघा पाल (कांस्य पदक)
दिव्या सिन्हा (कांस्य पदक)

Share Now

Leave a Response