शहर

घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 रूपए से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां

90views
Share Now

रायपुर:

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आशा मनु विकास केंद्र घरौंदा, दिव्यांगों के लिए बना सहारा

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आशा मनु विकास केंद्र घरौंदा, दिव्यांगों के लिए बना सहारा

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आशा मनु विकास केंद्र घरौंदा, दिव्यांगों के लिए बना सहारा

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में तरह-तरह की राखियां बेची जा रही है लेकिन कुछ ऐसी भी राखियां हैं जो लोगों के लिए खास बनी हुई हैं। दरअसल कम कीमत पर खूबसूरत दिखने वाली यह राखियां इसलिए खास है क्योंकि इन्हें समाज कल्याण विभाग महासमुंद की आशा मनु विकास केंद्र घरौंदा के दिव्यांग बना रहे हैं।

महासमुंद के नयापारा स्थित घरौंदा केंद्र में लगभग 20 मानसिक दिव्यांगों के द्वारा आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं जो कम कीमत की होने के साथ लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। 27 अगस्त से बाजार में इन राखियों स्टाल लगाकर बेचा जाएगा। अब तक यहां बच्चों के द्वारा 1500 से ज्यादा राखियां बनाई जा चुकी हैं।

Share Now

Leave a Response