खेल

छ ग की जूनियर जूडो टीम दिल्ली, रवाना

81views
Share Now

*छ ग की जूनियर जूडो टीम दिल्ली रवाना*

*सर्वाधिक खिलाड़ी दुर्ग जिले से*

*भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में दिल्ली जूडो काउंसिल द्वारा 28 अगस्त से 02 सितंबर 2023 तक के. डी. जाधव इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की जूनियर जूडो टीम आज दिल्ली रवाना हुई। छत्तीसगढ़ प्रदेश की जूनियर टीम का चयन विगत दिनों भिलाई में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में किया गया था। चयनित खिलाड़ियों को अनलिमिटेड जुडो अकैडमी हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आठ दिवस का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।*

*छ ग प्रदेश जूडो संघ, जिला जूडो संघ रायपुर सहित समस्त जिला जूडो संघ के पदाधिकारीगण ने छ ग टीम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।*

*छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो की टीम*

*पुरुष वर्ग में*

*-55kg दासु नारंग (बलौदा बाजार), -60kg घनश्याम निर्मलकर (दुर्ग), -66kg हर्ष दुबे (दुर्ग), -73kg प्रियांशु नेताम (दुर्ग), -81kg आयुष सोनकर (दुर्ग), -90kg अभिषेक जायसवाल (बिलासपुर), -100kg मयंक पंजवानी (बलौदा बाजार) और +100kg सुधीर चौधरी (दुर्ग)*

*महिला वर्ग में*

*-44kg दीपिका साहू, (दुर्ग), -48kg रंजीत केरोट (कोंडागांव), -52kg तनु रानी साहू (दुर्ग), -57 किलोग्राम आकांक्षा जायसवाल (बिलासपुर), -63kg दिव्या कुमारी (दुर्ग), -70kg नंदनी, सिंह ₹दुर्ग), -78kg साक्षी चौहान, (बलौदा बाजार) और +78kg स्नेहा नियोगी (दुर्ग)*

*छ ग प्रदेश जूडो टीम के मुख्य प्रशिक्षक  पी किशोर तथा सहायक प्रशिक्षक  सुदर्शन निर्मलकर और टीम की मैनेजर गीतांजलि नियोगी है।*

 

Share Now

Leave a Response