महासमुन्द:48वीं सब जूनियर नेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पांडिचेरी में 3 अगस्त से 9 अगस्त 2023 तक आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ ने मध्य प्रदेश को 107-33 से हराकर जीत हासिल किया, छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 66-39 से हराकर जीत हासिल किया। जिसमें अंतरा राव ने 30, रूमी ने 04, गायत्री ने 09, दिव्या रंगारी ने 06, जेनी ने 02, आरुषि ने 04, निधि ने 06, स्वाति ने 02, प्रगति ने 03 अंक बनाए। अगले मैच में छत्तीसगढ़ ने उत्तरप्रदेश को 60-33 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ ने हरियाणा को 67-35 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जिसमें महासमुंद की दिव्या ने 15 अंक और स्वाति ने 8 अंक बनाएं। सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महाराष्ट्र के विरुद्ध 67-47 से जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। टीम में दिव्या ने 14 अंक, आरुषि ने 4 अंक, निधि ने 7 अंक, पी.अंतरा राव ने 11 अंक, श्रृजल ने 02 अंक, रोमी ने 11 अंक, स्वाति यादव ने 11 अंक बनाए। फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ का मुकाबला तमिलनाडु से हुआ जो बहुत ही रोमांचक रहा दोनों टीम बराबरी के स्कोर पर खेल रहीं थी। अंतिम क्वार्टर में छत्तीसगढ़ ने 49-47 से मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक विजेता टीम को पुरस्कार राशि 3 लाख रुपए प्रदाय किया गया।

ब्रेकिंग
- महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 51% की वृद्धि दर्ज
- विशेष लेख: महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और लखपति दीदी बन गढ़ रही आत्मनिर्भरता की राह- तेजबहादुर सिंह
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की किश्त मिलने से बहनों के चेहरे पर खिली खुशी, त्योहार का उत्साह हुआ दोगुना
- 28 अगस्त को सुबह 8 से शाम 3 बजे तक राखी बांधने के लिए विशेष प्रवेश की अनुमति
- मुख्यमंत्री ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की






