रायपुर,:



छत्तीसगढ़ के आकर्षक अभ्यारण्य में विख्यात बारनवापरा अभ्यारण्य में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर 12 अगस्त को शाम 4 बजे से 5 बजे तक ऑनलाईन क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके लिए अपना निःशुल्क पंजीयन वेबसाईट https://forms.gle/zbPWVVVQDFmMP4ZW6 में 11 अगस्त को शाम 5 बजे तक कर सकते है। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।








