प्रदेश

छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 13 हजार नाले किये, रिचार्ज

83views
Share Now

रायपुर:

एनडीटीवी का छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव

एनडीटीवी का छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव

.  संकेत उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से की बातचीत, उन्होंने पूछा कि 5 साल पहले आपने सेंस ऑफ प्राइड की बात कही थी।
5 साल में क्या बदलाव आये, ये जानने आज उन्हें आमंत्रित किया है।
नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे
. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 13 हजार नाले रिचार्ज किये। जहां भी यह काम हुआ, 7 सेमी से 13 सेमी तक जलस्तर बढ़ गया।किसानों को काफी लाभ हुआ। एक फसल तो बची ही, दूसरे फसल के लिए भी पानी मिल गया। गरुवा योजना में गौ संरक्षण पर काम किया। 1 लाख 56 हजार हेक्टयर खेत सुरक्षित किये।
मुर्गी पालन, मत्स्यपालन जैसी अन्य गतिविधियां शुरू की। 2 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला।बाड़ी किचन गार्डन जैसी है। इससे हरी सब्जी मिली, कुपोषण घटा।यह आज की समस्याओं का समाधान है।

Share Now

Leave a Response