प्रदेश

पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती: मुख्यमंत्री

80views
Share Now

 श्री गैंदलाल बंछोरप्रतिमा का किया अनावरण नव निर्मित रेस्ट हाउस का किया लोकार्पण

रायपुर:पाटन की धरती स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है। अंग्रेजों के कुशासन के विरूद्ध आवाज उठाने का साहस इस धरती के सपूतों ने किया। हम उन्हें नमन करते है। यह बात दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम दरबार मोखली में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कही। यहां पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री घनाराम बंछोर तथा स्वर्गीय श्री गैंदलाल बंछोर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने दरबार मोखली में 46 लाख 88 हजार रूपए की लागत से जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया।

Share Now

Leave a Response