प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

100views
Share Now

रायपुर:

उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव

उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने आज कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा में अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के आदिवासी एवं बैगा बाहुल्य बोड़ला और पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर वनांचल गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिम्मेदारी से क्रियान्वयन करते हुए इनका लाभ प्रत्येक नागरिकों तक पहुंचाने को कहा।

Share Now

Leave a Response