Uncategorized

5 साल होने को है कांग्रेस सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया:दीपक

74views
Share Now

रायपुर:भाजपा के प्रवक्ता  दीपक म्हस्के ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र मेंसंविदा,अनियमित , दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन 5 साल होने को है कांग्रेस सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया। उन्होंने कहा सरकार ने कर्मचारियों में फूट डालने के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की जबकि वे अच्छे से जानते हैं कि हजारों हड़ताली कर्मचारियों में से मात्र 2 से 3000 पे बैंड कर्मचारियों को ही इनका लाभ मिलेगा। दीपक ने कहा लोकतंत्र में संवैधानिक तरीके से सबको अपनी बात रखने का अधिकार है परंतु आपातकाल के विचार से पोषित कांग्रेस को यह भी गवारा नहीं है कि कर्मचारी उसके खिलाफ आवाज उठाएं। नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस अब एस्मा लगाकर इन्हें नोटिस दे रही है और धमका रही है।

 

Share Now

Leave a Response