प्रदेश

बिरगांव क्षेत्र का मूल छत्तीसगढ़िया स्वरूप खतरे में है: सुभाष तिवारी

118views
Share Now

रायपुर:भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के प्रभार दिए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रामक होकर निरंतर आंदोलनरत है।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में फिर बिरगांव की समस्यों को लेकर नगर निगम का घेराव किया।प्रदर्शन के दौरान आयुक्त को उसकी अक्षमता आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि विधायक सत्यनारायणशर्मा एवम उसके पुत्र पंकज शर्मा के नगर निगम में अनावश्यक हस्तक्षेप नही चलेगा।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सुभाष तिवारी ने   कहा मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल एवम विधायक सत्यनारायण शर्मा पर आरोप लगाया कहा कि इन्ही लोगो के अवैध संरक्षण में बाहर से आये अपराधी तत्वों के हौसले बुलंद हैं। बिरगांव क्षेत्र का मूल छत्तीसगढ़िया स्वरूप खतरे में है इसे बचानेकेलिए कांग्रेस सरकार को एवम विधायक सत्यनारायणशर्मा को उखाड़ फेंकना है। सुभाष तिवारी ने कहा बाहरी रोहंगिया सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं उनका पहचानपत्र भी बन रहा है। अवैध मटन दुकाने बिरगांव की पहचान बन रहे हैं। बिरगांव क्षेत्र का मूल छत्तीसगढ़िया स्वरूप खतरे में है।

Share Now

Leave a Response