खेल

राष्ट्रीय मास्टर पॉवर लिफ्टिंग में रज्जू कोशले ने छत्तीसगढ़ के लिए जीता, रजत पदक

117views
Share Now

रायपुर: 14 से 17 जुलाई 2023 तक राजम,आंध्र प्रदेश में संपन्न हुई राष्ट्रीय मास्टर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में जय सतनाम व्यायाम शाला,गुढ़ियारी रायपुर के  रज्जू कोशले ने पुरुष मास्टर वर्ग के 59किलोग्राम वजन वर्ग में *रजत पदक* प्राप्त किया।

रज्जू कोशले ने स्कॉट 110 किलोग्राम, बेंच प्रेस 60 किलोग्राम डेड लिफ्ट 120 किलोग्राम कुल 290 किलोग्राम वजन उठाया।62 वर्षीय  रज्जू कोशले जय सतनाम व्यायाम शाला गुढ़ियारी में प्रशिक्षक  एवन कुमार जैन के मार्ग दर्शन में अपना नियमित अभ्यास करते है।

उनके इस उपलब्धि पर जय सतनाम व्यायाम शाला के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।यह जानकारी रुस्तम सारंग सचिव जय सतनाम व्यायाम शाला गुढ़ियारी ने दी है।

Share Now

Leave a Response