प्रदेश

रायपुर आयुर्वेद कॉलेज में शुरू होगा, पंचकर्म सहायक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

92views
Share Now

रायपुर:

उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव

उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री  टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर एवं बिलासपुर की स्वशासी साधारण सभा एवं कार्यकारणी समिति की बैठक हुई। रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित बैठक में दोनों महाविद्यालयों के कार्यकारिणी समिति द्वारा पूर्व में पारित सभी निर्णयों का अनुमोदन किया गया। बैठक में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर में पांच क्लास-रूम को स्मार्ट क्लास-रूम के रूप में उन्नयन के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। शासकीय और निजी आयुर्वेद चिकित्सालयों में पंचकर्म सहायकों की मांग और युवाओं के रोजगार के दृष्टिगत रायपुर के आयुर्वेद कॉलेज में एक वर्षीय पंचकर्म सहायक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया।

Share Now

Leave a Response