रायपुर:


छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा ‘पौधा तुहर द्वार‘ की योजना के तहत राज्यभर में पौध वितरण का कार्य जारी है। इस तारतम्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज शाम राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।









