रायपुर:छत्तीसगढ़ में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने आज धरमपुरा स्थित कार्यालय में योग सेंटर संचालकों की विशेष बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया गया कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में लोग छत्तीसगढ़ में योगाभ्यास करेंगे। राज्य स्तरीय आयोजन में इस वर्ष 21 हजार लोगों का एक साथ योगाभ्यास करने का लक्ष्य है।
श्री शर्मा ने बताया कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

ब्रेकिंग
- जल संचयन एवं भूजल संवर्धन की दिशा में अभिनव पहल
- राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर
- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
- पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
- हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल और पं. जुगलकिशोर शुक्ल का ‘उदन्त मार्तण्ड’ :डॉ. सुधीर शर्मा







