रायपुर:मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की स्मार्ट सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संबंध में गठित राज्य स्तरीय अपेक्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए और हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। बैठक में स्मार्ट सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य के हितग्राहियों को शीघ्रता से ज्यादा से ज्यादा फायदा दिलाने के लिए अधिकारियों को व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए है। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद भी मौजूद थे।

ब्रेकिंग
- हसदा के देवलाल सिन्हा ‘अर्पण’ से विभूषित, संतों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ,सम्मान
- 850 गांवों तक पहुंची बस, ग्रामीण कनेक्टिविटी ने पकड़ी नई रफ्तार
- रायगढ़ में बनेगा AI एक्सीलेंस सेंटर
- युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’, डिजिटल सुरक्षा का संदेश पहुंचाएं हर घर
- डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ोतरी का वायरल आदेश भ्रामक







