रायपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा 4 जून को रायपुर के न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का विषय ’’व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना” रखा गया। भाषण प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष एवं पोस्टर प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग 12 वर्ष तक, 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष के बीच आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में लगभग 450 स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

ब्रेकिंग
- 40 वर्षों की साहित्यिक यात्रा के अनुभवों से सजी प्रस्तुति, अन्य कवियों ने भी गीत, वीर रस और व्यंग्य से बांधा समां
- विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना:धनंजय राठौर
- अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री
- बस्तर की नई दौड़: बेटियां आगे, लक्ष्य पुलिस की वर्दी










