नई दिल्ली:बालासोर हादसे के 51 घंटे बाद पटरी पर ट्रेन दौड़ती दिखी। जानकारी के अनुसार, दोनों लाइनों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। इन ट्रैक पर अब ट्रेनों का आवागमन हो सकता है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पटरी पर मालगाड़ी चल रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटरी पर ट्रेन दौड़ने के बाद रेल मंत्री हाथ जोड़ते दिखे। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम तीन ट्रेनों के बीच भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 900 लोग घायल हुए हैं। यह घटना तब हुई, जब चेन्नई की ओर जा रही शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इसके बाद यह ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। वहीं तीसरे ट्रैक पर सामने से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरे डिब्बों से जा टकराई।

ब्रेकिंग
- बृजमोहन अग्रवाल गुलमर्ग में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे में
- जनसहभागिता से गूंजा बलौदाबाजार
- झारा शिल्प और बेलमेटल उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र
- 30 दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य होने की संभावना
- जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों से पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली बड़ी राहत









