रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास-विश्वास और सुरक्षा की नीति रंग ला रही है और इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं। कोण्डागांव जिले में लगभग दो साल पहले नक्सलियों के उत्पात के कारण बंद पड़ी सड़क अब फिर से शुरू हो गई है। जिले के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गांव कुएमारी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिला प्रशासन के आला अफसर लोगों का भरोसा जीतने के लिए लगातार संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं और विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं।

ब्रेकिंग
- मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था की सराहना की
- जशपुर की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
- *अदाणी फाउंडेशन की पहल से निखरी ग्रामीण प्रतिभा, छह खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय तीरंदाजी अकादमियों में चयन
- अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल
- मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न







