खेल

राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग का शानदार प्रदर्शन: जीते 12 स्वर्ण, 10 रजत और 15 काँस्य सहित कुल 37 पदक।

144views
Share Now

रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन तमिलनाडु” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई 2023 तक EVP फ़िल्म सिटी चेन्नई (तमिलनाडु) में किया गया इस मेगा इवेन्ट में भारत वर्ष के 29 राज्यों की टीम के लगभग 1100 खिलाड़ियों / अधिकारियों ने भाग लिया।*

*ज्ञात हो कि इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में भाग लिया।*

*उल्लेखनीय हैं कि कुल 57 म्यू थाई खिलाड़ियों (32 बालक, 25 बालिकायें) वाले छ ग म्यू थाई दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 10 रजत और 15 काँस्य पदक सहित कुल 37 पदक जीते और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद 20 खिलाड़ी पदक जीतने में नाकामयाब रहे जो क्वार्टर फाइनल तक ही पहुँच सके।*

*उल्लेखनीय है कि बस्तर के 28 खिलाड़ियों में से 19 खिलाड़ियों ने 05 स्वर्ण, 06 रजत और 08 काँस्य पदक जीते और 09 खिलाड़ी पदक विहीन रहे।कोरबा के 09 खिलाडिय़ों में से 07 खिलाड़ियों ने 04 स्वर्ण, 01 रजत और 02 काँस्य पदक जीते और मात्र 02 खिलाड़ी पदक विहीन रहे।बालोद के 09 खिलाड़ियों में से 05 खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण,03 रजत और 01 काँस्य पदक जीते और 04 खिलाड़ी पदक विहीन रहे।रायपुर के 11 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ियों ने 02 स्वर्ण और 04 काँस्य पदक जीते तथा 05 खिलाड़ी पदक विहीन रहे।*

*स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम :-*
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
*01) कु महिमा उइके (बालोद)*
*02) कु तमन्ना कश्यप (बस्तर)*
*03) कु सानिका मिश्रा (बस्तर)*
*04) कु सुप्रभा नाग (बस्तर)*
*05) युवराज सिंह (बस्तर)*
*06) कु गीताक्षी श्रीवास (बस्तर)*
*07) कु रागिनी कुमारी मँझवार (कोरबा)*
*08) गौरव साहू (कोरबा)*
*09) कु मिशा (कोरबा)*
*10) कु अनिता जांगड़े (कोरबा)*
*11) कु कनिष्का श्रीवास (रायपुर)*
*12) आकाश कासू (रायपुर)*

*रजत पदक विजेताओं के नाम :-*
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
*01) पुष्कल जैन (बस्तर)*
*02) पंकज मौर्य (बस्तर)*
*03) रुद्राक्ष सोरी (बस्तर)*
*04) नैतिक कुमेटी (बस्तर)*
*05) कु सुरभि यादव (बस्तर)*
*06) कु अन्या कौशिक (कोरबा)*
*07) ऐश्वर्य यादव (बस्तर)*
*08) कु वंशिका सखारकर (बालोद)*
*09) कु तनुजा साहू (बालोद)*
*10) कु वाणी (बालोद)*

*काँस्य पदक विजेताओं के नाम :-*
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

*01) एलेक्स कुमार (बस्तर)*
*02) वेदान्त श्रीवास (बस्तर)*
*03) मेहुल बिस्वास (बस्तर)*
*04) दीपांशु सिंह (कोरबा)*
*05) योगेश बिस्वास (बस्तर)*
*06) घृतेश साहू (रायपुर)*
*07) शौर्य वर्धन (बस्तर)*
*08) कु श्रुति शर्मा (बस्तर)*
*09) कु रिषा नैन (कोरबा)*
*10) कु सपना कश्यप (बस्तर)*
*11) कु दिव्या अग्रवाल (रायपुर)*
*12) कु रागिनी यादव (रायपुर)*
*13) कु पुष्पांजलि नाग (बस्तर)*
*14) कु पल्लवी साहू (रायपुर)*
*15) राजीव कुमार (बालोद)*

*दल में राज्य म्यू थाई संघ के अधिकारी के रूप में लखन कुमार साहू (बालोद), अनीस मेमन (रायपुर), श्रीमती प्रभा साहू (धमतरी) और श्रीमती नजमा परवीन कुरैशी (कांकेर) आम सभा मे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में मिलन सिंह मरई (बालोद) और अमन यादव (रायपुर) कार्य करेंगे।कोच मैनेजर का दायित्व जागेश्वर डडसेना (रायपुर), अब्दुल मोईन, कु. सुमन राव, कु मकसुदा हुसैन और राजेन्द्र सिंह राजपूत (चारों बस्तर) ने निभाया।*

 

Share Now

Leave a Response