रायपुर:देशबंधु स्कूल की छात्रा स्निग्धा महापात्र ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 97% अंक के साथ प्रदेश की प्रवीण्य सूची में 9 वें स्थान में जगह बनाई । उनकी इस सफलता के लिए स्कूल के समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है । स्निग्धा माकपा नेता धर्मराज महापात्र तथा शिक्षिका सुमिता महापात्र की पुत्री और कर्मचारी नेता जितेंद्रिय महापात्र तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र महापात्र की भतीजी एवं सालेम स्कूल के उप प्राचार्य रहे दिवंगत डाक्टर श्री रघुनाथ महापात्र की पोती और सीटू नेता बी सान्याल की नातिन है । स्निग्धा के इस सफलता पर परिवार में भी हर्ष का माहौल है । स्निग्धा आगे चलकर चिकित्सक बनना चाहती है । इसके अलावा वह शास्त्रीय संगीत, ओडिसी नृत्य तथा गिटार का भी प्रशिक्षण ले रही है और इसमें भी पारंगत है ।

ब्रेकिंग
- एसएफआई ने नीट यूजी 2026 के प्रश्न पत्र के बड़े पैमाने पर लीक होने का किया,कड़ा प्रतिरोध
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का कड़ाई से होगा, पालन
- ’सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से ईवी में बदलने की दिशा में होगी कार्रवाई:मुख्यमंत्री
- ’अवैध नशीली दवाईयों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश’
- हनोदा व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2.62 करोड़ रूपए स्वीकृत









