बिलासपुर :स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किये। अस्मि ठाकुर ने बताया कि पहले वो प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थीं। 80 हजार फीस साल भर की लगती थी। अब वो पैसा पूरा बच रहा है। पापा प्राइवेट जाब में हैं माँ गृहिणी है। यह बचत हमारे भविष्य के लिए काफी उपयोगी होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि स्कूल बहुत अच्छा है। अक्षर जाधव ने बताया कि उनका स्वामी आत्मानंद स्कूल बहुत अच्छा है। पढ़ाई बहुत अच्छी हो रही है। इंजीनियर बनना चाहता हूँ। यहाँ के स्मार्ट क्लास में पढ़कर काफी कुछ सीख रहा हूँ और अपने सपने जरूर पूरा करूंगा।

ब्रेकिंग
- विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान
- 112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और राष्ट्रप्रेम का संदेश
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए,उप मुख्यमंत्री
- बस्तर में गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
- स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ, ‘स्वागत समारोह’








