रायपुर:

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से मिलने आज उनके रायपुर निवास आईं पंडरिया की बैगा आदिवासी महिलाओं ने उनकी रसोई में पहुंचकर कांग खीर बनाई। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव को इसका स्वाद इतना भाया कि उन्होंने इसे दोबारा खाने की इच्छा जताई और खीर बनाने वाली महिलाओं से आग्रह किया कि जब वे दौरे पर उनके गांव आएंगे तो उनके लिए फिर यही खीर बनाएं।









