रायपुर:भेंट-मुलाकात, युवाओं के साथ, सरगुजा संभाग


भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं को जोश से सराबोर देखकर अच्छा लगता है, सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।
उन्होंने कहा कि सपनों का छत्तीसगढ़ कैसा हो, यह विचार सुनकर अच्छा लगा।
- मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आई सोनू कुमार ने दृष्टिबाधित छात्रों की चेन्नई में इलाज की मांग की।
जिसे मुख्यमंत्री ने त्वरित स्वीकृत किया और कहा कि सभी जांच हम कराएंगे जहां भी हो वहां इलाज कराएंगे।
महिलाओं के मान-सम्मान की बात युवा साथी ने कही, उनके सम्मान और अस्मिता के लिए हमने निर्णय लिया और महिलाओं से छेड़छाड़ करने के दोषियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित किया।पूरे प्रदेश में 33 नए महाविद्यालय खोले गए, 02 नए विश्वविद्यालय खोले, 04 मेडिकल कॉलेज खोले और 04 स्वीकृत किए गए हैं।








