रायपुर :छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से राज्य के 12 बड़े प्रमुख जलाशय में 78.51 और 34 मध्यम जलाशय में 77.86 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इस तरह राज्य के बड़े और मध्यम जलाशयों में कुल 6360.23 मिलीयन क्यूबिक मीटर के विरुद्ध 4986.93 मिलीयन क्यूबिक मीटर जल भराव हो चुका है।
जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बड़े जलाशयों में शामिल मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय में शत प्रतिशत जल भराव हो चुका है।इसी तरह कोरबा जिले के मिनीमाता-बांगो, बालोद के तांदुला, कांकेर के दुधावा, बिलासपुर के खारंग और गरियाबंद के सिकासेर में 80 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है। धमतरी के रविशंकर जलाशय(गंगरेल) में 75.20 प्रतिशत जल भराव हो चुका है।

ब्रेकिंग
- बृजमोहन अग्रवाल गुलमर्ग में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे में
- जनसहभागिता से गूंजा बलौदाबाजार
- झारा शिल्प और बेलमेटल उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र
- 30 दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य होने की संभावना
- जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों से पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली बड़ी राहत









