
रायपुर:छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय विद्यालयों में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण, वाद-विवाद और लोकगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इस पहल से बच्चों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति का अवसर मिलेगा और वे छत्तीसगढ़ी सहित स्थानीय भाषाओं, बोलियों, लोककला एवं परंपराओं से और करीब से जुड़ सकेंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्कृति विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
सुशासन सरकार का प्रयास है कि नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा पर गर्व करे और छत्तीसगढ़ की समृद्ध भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए आगे बढ़ाए।








