
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। रायपुर के तेलीबांधा स्थित उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक-06 में नवीन ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू किया गया है।
पोर्टल से नागरिकों को होंगे ये लाभ :
– AI आधारित डीड ड्राफ्टिंग से दस्तावेज, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से पंजीयन
– आधार ई-केवाईसी और डिजिटल हस्ताक्षर से पहचान सत्यापन
– संपत्ति के स्वचालित मूल्यांकन, स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क की मिलेगी स्पष्ट जानकारी
– UPI, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से घर बैठे डिजिटल भुगतान
पायलट परीक्षण से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार कर पोर्टल को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य कार्यालयों में लागू किया जाएगा। सुशासन सरकार तकनीक के माध्यम से नागरिकों को सरल, सुरक्षित, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।










