
रायपुर:छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार निरंतर महत्वपूर्ण पहल कर रही है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की।
कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2023 से 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को ₹35,904.90 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। अब किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की समान आदान सहायता दी जा रही है। वहीं, धान के स्थान पर अन्य फसलें अपनाने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर ₹15,000 प्रति एकड़ की गई है।
दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की खेती के लिए ₹10,000 प्रति एकड़ सहायता का प्रावधान है। इसके साथ ही पीएम-आशा के तहत दलहन-तिलहन की एमएसपी पर खरीदी और श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन, उपार्जन एवं प्रसंस्करण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।









