
Oplus_131072
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रूप चौदस पर दीपावली उत्सव की शुरुआत पारंपरिक उल्लास के साथ हुई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को केसर-चंदन का उबटन लगाया गया। इसके बाद गर्म जल और सुगंधित द्रव्यों से भगवान का विशेष अभ्यंग स्नान कराया गया।
वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार पुजारी परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उबटन अर्पित किया। इस दौरान साल में केवल एक बार होने वाली विशेष कपूर आरती भी की गई। वहीं, नए अन्न, धान और सब्जियों से तैयार अन्नकूट का महाभोग बाबा महाकाल को अर्पित किया गया।
दीपावली के शुभारंभ पर मंदिर की चारों आरतियों में सांकेतिक रूप से एक-एक फूलझड़ी जलाई गई। महाकाल मंदिर में दीपोत्सव की पहली परंपरा पूरी होने के बाद अब पूरे शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम रहेगी।







