
रायपुर:. छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में आज 8 अक्टूबर से सेक्टर स्तरीय इंटर कॉलेज (पुरुष) हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विप्र कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में रायपुर सेक्टर की लगभग 10 महाविद्यालय की टीम हिस्सा ले रही है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता और प्रदर्शन के आधार पर रायपुर सेक्टर टीम का गठन होगा ,जो 17 व 18 अक्टूबर को अभनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।






