
रायपुर:खड़गवां में नवीन उप-पंजीयक कार्यालय की स्थापना को राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है। यह कार्यालय 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा और इसके कार्यक्षेत्र में खड़गवां तहसील के 44 तथा चिरमिरी तहसील के 16 गांव, कुल 60 गांव शामिल होंगे।
अब इन गांवों के किसानों, ग्रामीणों और संपत्ति खरीदारों को जमीन व अन्य अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए मनेन्द्रगढ़ तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने क्षेत्र में ही पंजीयन की सुविधा मिलने से समय और आने-जाने के खर्च की बचत होगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रशासनिक सुविधाओं को जनता के नजदीक पहुंचाकर नागरिकों के लिए सेवाओं को और सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।






