
रायपुर:छत्तीसगढ़ में संस्कृत शिक्षा को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के हित में बेहतर योजनाएं तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डल, रायपुर ने प्रदेश के प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की। 5 अक्टूबर को हुई बैठक की अध्यक्षता विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने की।
बैठक में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को निरंतर आगे बढ़ाने, समाज में संस्कृत विद्यालयों की भूमिका और योगदान को प्रभावी बनाने तथा छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं तैयार करने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री राजपूत ने विद्यालयों के प्रमुखों को विद्यार्थियों के हित में सक्रियता से कार्य करने और संस्कृत शिक्षा को समाज से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।





