
रायपुर:प्रदेश में 48.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बोनी पूरी हो चुकी है। राज्य में इस सीजन 48.69 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
किसानों को अब तक 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.62 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं। वहीं किसानों की जरूरत को देखते हुए 18.02 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है। किसानों को खेती-किसानी के लिए आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर तक ₹8,178.54 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया गया है। इस वर्ष ₹8,800 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की सुगम उपलब्धता और कृषि कार्यों में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। सुशासन सरकार किसानों की सुविधा, कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।





