
जगदलपुर : जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बस्तर में अब भय की जगह विश्वास और हिंसा की जगह विकास व सेवा का नया वातावरण बन रहा है।
शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते हुए पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता, अधिकार अभिलेख, प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ प्रदान किया। पांच बाढ़ प्रभावितों को कुल ₹6.50 लाख की सहायता और 35 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख दिए गए।नक्सली हिंसा और IED विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांगजनों के लिए चल रहे विशेष शिविरों में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी जरूरतमंद के जीवन में सामान्य काम करने की क्षमता लौटाना ही सेवा की सार्थकता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बस्तर में शांति के साथ विकास, सेवा और जनकल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।








