
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार पात्र बने युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत BLO घर-घर जाकर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र नागरिकों के पंजीकरण में सहयोग करेंगे।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ECINET मोबाइल ऐप या https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 ऑनलाइन भरकर आवेदन किया जा सकता है।आपकी सहभागिता से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।








