
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा संकल्प यात्रा का संदेश है कि सेवा का लाभ हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचे। इसी भाव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार प्रदेश में काम कर रही है। इसी के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने बलरामपुर निवासी कांता सिंह और संगीता एक्का की रसोई को धुएं से राहत दी। पहले लकड़ी जुटाने और चूल्हे के धुएं में खाना बनाने में समय बीतता था। अब गैस पर जल्दी खाना बनता है, धुआं नहीं होता और बचा समय बच्चों व परिवार के साथ बिताने का अवसर मिलता है।








