
रायपुर :। पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में लोगों के प्राणों की कोई कीमत नहीं रही, जिस प्रकार अण्डरब्रिजों में ड्रेनेज सिस्टम चोक हो जाने से पानी भरा रहता है और उसे नजरअंदाज किया जा रहा है किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो जायेगी और आम जनता जान से हाथ गँवाएगी। अण्डरब्रिज में बारिश के दिनों में भारी पानी भरा रहता है और सरकार कोई जवाबदारी समझ नहीं रही है और अधिकारी भी अपनी आँखे बंद रखे हुये हैं। बच्चें कहीं खेलते-खेलते अण्डरब्रिज के पास चले गए या रात के समय कोई भी वाहन अंधेरे में तेजी से अण्डर ब्रिज से गुजरेंगे तो बड़ी घटना के शिकार हो जायेंगे और उन्हें अपने जान तक गँवानी पड़ सकती है। उपाध्याय ने कहा राजधानी के जिन 20 अंडरब्रिज पर बारिश के दिनों में हमेशा पानी भरता है उसमें 4 अण्डरब्रिज रायपुर-सरोना (दिशा कॉलेज), रायपुर सरोना (रामनगर), उरकुरा-सरोना (गुढ़ियारी), उरकुरा-सरोना (गोंदवारा) की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है जिसे भाजपा सरकार पूरी तरह अनदेखा कर रही है। बारिश के दिनों में हमेशा यहाँ जाम और हादसों की समस्या रहती है। इसी तरह पूरे प्रदेश के अण्डरब्रिजों पर भी भाजपा सरकार का ध्यान नहीं है। उपाध्याय ने कहा कि लगातार देश में अण्डरब्रिजों पर जलभराव की स्थिति सामने आ रही हैं, राज्य सरकार ब्लू वाटर की घटना से भी कोई सिख नहीं ले पा रही है कि कभी भी बढ़ता जल स्तर कैसे लोगों को मौत के मुँह में लेकर जा रहा है।









