
सुकमा :जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम जीरमपाल की महिलाओं ने मेहनत, एकजुटता और सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत गठित बम्लेश्वर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ईंट निर्माण का कार्य शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाई है।
बिहान योजना बनी संबल
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी श्बिहानश् योजना के तहत समूह को समय पर वित्तीय और तकनीकी सहायता मिली। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और महिलाओं की मेहनत से यह पहल सफल हुई। आज यह समूह ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।
ईंट निर्माण से मिली नई पहचान
समूह की 10 महिलाओं ने मिलकर पिछले एक वर्ष में 5,500 ईंटों का निर्माण और विक्रय किया। इससे उन्हें 1 लाख 32 हजार रुपये की आय हुई। इस आय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया और परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








