
रायपुर, — राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), छत्तीसगढ़ द्वारा “भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मेरा लेखन” विषय पर एक महत्वपूर्ण बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में प्रख्यात कथाकार, लेखक, संपादक एवं साहित्यकार बलराम प्रेमनारायण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बलराम कथाकार ,पत्रकार, आलोचक को ‘डॉ. बालेन्दु शेखर तिवारी स्मृति लघुकथा सम्मान -2026’ से नवाजा गया।
जयप्रकाश मानस ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रसिद्ध कथाकार एवं समीक्षक श्री बलराम प्रेमनारायण छत्तीसगढ़ एवं मध्य भारत के साहित्य जगत में अत्यंत सम्मानित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने लघु कथा एवं कहानी विधा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। बलराम (प्रेम नारायण) ने ‘इंद्रावती’ नामक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ का संपादन किया है।
यह पुस्तक बस्तर (छत्तीसगढ़) के आदिम जन-जीवन पर केंद्रित एक गंभीर संदर्भ ग्रंथ है।
इसमें बस्तर की आदिवासी संस्कृति, उनकी जीवनशैली, परंपराएँ, संघर्ष, प्राकृतिक पर्यावरण और इंद्रावती नदी क्षेत्र (जो बस्तर की जीवन रेखा मानी जाती है) के सामाजिक-मानवीय यथार्थ को विस्तार से दस्तावेजीकृत किया गया है। उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण एवं वक्ता: बलराम प्रेमनारायण — मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता-उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्धि, उसकी आधुनिक प्रासंगिकता तथा अपने साहित्य में इसकी भूमिका पर गहन चर्चा की।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार जयप्रकाश मानस की रचनाओं का पुस्तकों का विमोचन किया गया, जिसमें उनकी दो लघु कथाएं ‘बची हुई हवा’ और ‘दो कतार पीछे’ पुस्तकों का विमोचन हुआ। साथ ही उनके पुस्तकों की समीक्षा भी की गई। अन्य प्रमुख वक्ता: शशांक शर्मा, पद्मश्री डॉ. महेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. सुशील त्रिवेदी, , प्रभात मिश्रा ,डॉ. चितरंजन , सुभाष मिश्रा, अरविंद मिश्रा अपने वक्तव्य दिए।
गरिमामयी कार्यक्रम में जयप्रकाश ‘मानस’ की लघुकथा पर समीक्षा प्रस्तुत की गई,जिसमें डॉ. चितरंजन कर, पद्मश्री डॉ. महेंद्र मिश्र ,शोधार्थी श्रुति शर्मा ने समीक्षा प्रस्तुत की। डॉ. सुभाष मिश्रा, प्रभात मिश्रा ने समीक्षा प्रस्तुत की ।एससीईआरटी से डॉ. जयभारती चंद्राकर ने लघुकथा संग्रह ‘बची हुई हवा’की समीक्षा प्रस्तुत की ।समस्त वक्तागणों ने अपने वक्तव्य दिए। जयप्रकाश मानस का लघुकथा विधा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
वे सिर्फ़ कवि नहीं । सिर्फ़ निबंधकार भी नहीं और सिर्फ़ सभ्यता समीक्षक लेखक ही नहीं । उनकी लघुकथाएँ विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं (जैसे कथाक्रम, वर्तमान साहित्य, साहित्य अमृत, हंस, वागर्थ ) में प्रकाशित हुई हैं।हिंदी में एक से कम 1 हज़ार लघुकथाओं की श्रृंखला उनकी रचनात्मकता को चरितार्थ करती हैं । ‘बची हुई हवा’ यह आपकी प्रमुख लघुकथा कृति है। 2025 में प्रकाशित इस संग्रह में मानवीय अंतर्द्वंद्व, सामाजिक यथार्थ, प्रकृति-चेतना और अस्तित्व संबंधी गहन संवेदनाएँ प्रमुख हैं। उनकी कृति हिंदी लघुकथा की उस परंपरा का सशक्त विस्तार है जो संक्षिप्तता को हथियार बनाकर यथार्थ की सच्ची तस्वीर खींचती है।
कार्यक्रम में पुस्तक चर्चा, मुख्य व्याख्यान, सम्मान एवं संवाद के सत्र शामिल थे। यह कार्यक्रम एससीईआरटी छत्तीसगढ़ के YouTube चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया।एसीईआरटी छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ में भारतीय ज्ञान प्रणाली और साहित्य को जोड़ने का एक सार्थक प्रयास बताया।










