रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। यह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ श्री चौहान के सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और कार्य अनुभवों पर आधारित है, जिसमें नेतृत्व, जनसेवा और व्यक्तिगत संवेदनाओं को प्रेरक एवं भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुँचाना एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास जनप्रतिनिधियों के अनुभवों, कार्यशैली और जनसेवा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ब्रेकिंग
- फ्रेशर्स जंक्शन “उड़ान 2026” : मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर विप्र कॉलेज ने विद्यार्थियों को नई उड़ान के लिए दी प्रेरणा
- प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले हुआ झाँकियों का स्वागत, वंदन और अभिनंदन:विकास
- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री
- बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता, राहत कार्यों में जुटी सुशासन सरकार
- दुर्ग विश्वविद्यालय के कुलसचिव हटाए गए, डॉ. अनिल कुमार पांडेय बने प्रभारी कुलसचिव








