
रायपुर : राजधानी में ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान के तहत दवा दुकानों और मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं जांच में रिकॉर्ड, भंडारण व्यवस्था और लाइसेंस दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
वहीं अनियमितता पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।27 अप्रैल से 11 मई तक चलेगा 15 दिवसीय सघन जांच अभियान।









