रायपुर:स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के जरिए बच्चों का “ स्कूल चलबो ” से “ School is cool” का सपना हो रहा साकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा हमारे सपनों को स्कूल के माध्यम से एक नई उड़ान मिली एवं कक्षा KG1 से कक्षा 12वी तक मुफ्त शिक्षा, किताबें और यूनीफॉर्म का उपहार मिला। इस स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाई की जाती है, लेकिन ‘अरपा पैरी’ राज्य गीत के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति को भी महत्व दिया गया है।
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ का आत्मानंद स्कूल अब पूरे देश के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा।विकास उपाध्याय आज आत्मानंद स्कूल सरोना द्वारा आयोजित शाला प्रवेश उत्सव एंव साइकिल वितरण समारोह में सम्मिलित हुए।

ब्रेकिंग
- अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल
- राज्यपाल ने महाविद्यालय की छात्राओं से हुए रूबरू
- आधुनिक तकनीक और AI से सशक्त हुआ सुशासन: ‘सेवा सेतु’ से 441 सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर
- विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है: मुख्यमंत्री
- नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द









