
रायपुर:स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा जनसमर्थन, 10 हजार से अधिक पुस्तकें दान में मिली।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में रायपुर में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत लोगों की सक्रिय भागीदारी से अब तक 10 हजार से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं।इसी क्रम में जिले के नागरिक अभिषेक चौबे ने इंजीनियरिंग सहित अन्य विषयों की 20 पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पुस्तकें ग्रहण कर योगदान की सराहना की।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के लिए मोबाइल नंबर 94060 49000 पर संपर्क कर सकते हैं।










