
Oplus_131072
बेमेतरा:भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह ईस साल भी भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अपने गृह ग्राम नेवनारा के चंडी मंदिर में कार्यक्रम रखा गया है ।जिसमें बेमेतरा विधानसभा के समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहेंगे
और ईस रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर कल 1 मार्च, रविवार को ग्राम नेवनारा स्थित चंडी मंदिर परिसर में भव्य आशीर्वाद एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सायं 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित होगा। भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह आयोजन पारिवारिक शुभ अवसर के साथ-साथ सामाजिक एकता, प्रेम, सद्भाव और होली के उल्लास को साझा करने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं ग्रामवासियों से आग्रह किया है किया है कि हर साल की भांति ईस साल भी अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करें तथा होली मिलन समारोह में सहभागी बनें योगेश तिवारी ने कहा कि होली का पावन पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। यह उत्सव समाज को एक सूत्र में बांधने और हृदयों के बीच दूरियों को मिटाने का अवसर प्रदान करता है कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों एवं ग्रामवासियों के लिए स्वल्पाहार एवं स्नेह भोज की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर ग्राम नेवनारा सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और उत्साह का वातावरण व्याप्त है, तथा बड़ी संख्या में लोगों के सहभागिता की संभावना है।









