रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शहरी योजनाओं का विस्तार अंतर्गत आज 01 जुलाई को विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ कर प्रदेश के नागरिकों को महत्वपूर्ण सौगात देंगे।मुख्यमंत्री श्री बघेल इनमें मोबाईल मेडिकल यूनिट की बढ़ती मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तृतीय चरण में शामिल 30 एमएमयू का प्रतीकात्मक रूप से शुभारंभ करेंगे। इसी तरह वे श्रमिक कार्ड सेवाओं सहित कुल 25 सेवाओं की घर बैठे डिलिवरी का लाभ दिलाने अब समस्त नगर पालिका में मुख्यमंत्री मितान योजना के विस्तार का शुभारंभ करेंगे।








