रायपुर. मध्यप्रदेश अजाक्स पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण कन्याओं पर सार्वजनिक मंच से दिये गये घोर आपत्तिजनक, निंदनीय वक्तव्य से सम्पूर्ण देश के ब्राह्मण समाज में आक्रोश है. राजधानी में ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल ज्ञानेश शर्मा के नेतृत्व में आज जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का नेतृत्व करते हुए ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि भारतीय समाज में कन्यायें सदैव सम्मानीय रहीं हैं. हम सभी समाज की कन्याओं, नारियों का सम्मान करते हैं.उन्होंने कहा मध्यप्रदेश अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष जो आईएएस भी हैं, ने अपने पद की गरिमा के विपरीत आचरण करते हुए ब्राह्मण समाज की कन्याओं को लेकर गैर जिम्मेदाराना, असंवैधानिक, सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत बहुत ही निंदनीय वक्तव्य दिया है. मध्यप्रदेश शासन जातिगत वैमनस्यता फैलाने वाले अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करे. सर्व ब्राह्मण समाज ऐसे निम्न स्तरीय, विकृत मानसिकता के अधिकारी पर एफआईआर दर्ज करवाने हेतु जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है. एफआईआर दर्ज ना होने की स्थिति में सम्पूर्ण प्रदेश में आंदोलन का विस्तार किया जायेगा. विप्रजनों ने नारी के सम्मान में-ब्राह्मण समाज मैदान में, संतोष वर्मा मुर्दाबाद, एफआईआर दर्ज हो, जय-जय परशुराम, ब्राह्मण एकता जिन्दाबाद जैसे नारे लगाये.
ज्ञापन देने गये प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रुप से विभा तिवारी, भारती शर्मा, प्रीति शुक्ला, मृणालिका ओझा, सुनीता मिश्रा, सरिता शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, सुरेश शुक्ला, अरुण शुक्ला, रज्जन अग्निहोत्री, नटराज शर्मा, शीबू शुक्ला, नितिन कुमार झा, योगेश शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, हरीश शर्मा,राजेन्द्र ओझा, बी.के. शुक्ला, राजू शर्मा, राहुल शुक्ला, सुनील पाण्डेय, सौरभ शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजन शामिल थे।









