बेमेतरा: नवागांव में भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुनदेव जयंती एवं सहस्रबाहू जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गांव के सामाजिक सदस्यों, सिन्हा समाज और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाजजन, युवा और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। योगेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा—
राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुनदेव अदम्य साहस, अटूट संकल्प, धर्म-रक्षा और समाज–एकता के दिव्य प्रतीक हैं। उनका आदर्श चरित्र हमें यह संदेश देता है कि जब मनुष्य सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर अडिग रहता है, तो उसका जीवन स्वयं समाज के लिए प्रकाश–स्तंभ बन जाता है।उन्होंने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहू का लोककल्याणमय जीवन हम सभी को सेवा, त्याग, अनुशासन और समर्पण की भावना से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है। आज का यह भव्य आयोजन न सिर्फ हमारे सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित करता है, बल्कि समाज में एकता, सौहार्द और संगठन शक्ति को भी सुदृढ़ बनाता है।”
श्री तिवारी ने आगे कहा नवागांव (बेरला) का यह सामूहिक आयोजन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज एक उद्देश्य, एक ध्येय और एक संकल्प के साथ खड़ा होता है, तो वह अपनी परंपरा, संस्कृति और प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा देता है। सिन्हा समाज का यह अनुशासन, संगठन और उत्साह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्वरूप है।”
उन्होंने समाजजनों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा—
“आप सभी का सहभागी भाव, संस्कार और समर्पण इस आयोजन को विशिष्ट और अविस्मरणीय बनाता है। समाज इसी एकता के बल पर उन्नति और सम्मान की नई राह बनाता है।”
कार्यक्रम में उपस्थित विशेष जनप्रतिनिधि एवं समाजजन तोखन सिन्हा युवा मंच प्रदेश सचिव,डॉ. ईश्वर सिन्हा मंडल बेरला,यशवंत साहू सरपंच प्रतिनिधि ,मनोज सिन्हा ,युवा मंच अध्यक्ष, बेरला
,कामता प्रसाद सिन्हा , मंडल सचिव।इसके साथ ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिनमें— धन्नू सिन्हा, इंद्रलाल सिन्हा, रुपेश सिन्हा, यशवंत सिन्हा, चंद्रेश सिन्हा, गोविंद सिन्हा, रमेश सिन्हा, रमेश साहू, थानू सिन्हा, भानु सिन्हा, सुंदर सिन्हा, अर्जुन सिन्हा, गजेंद्र सिन्हा, तरुण सिन्हा, मिथलेश सिन्हा, दिलहरन सिन्हा, तुलेराम सिन्हा, शिव सिन्हा, राजू सिन्हा, ओमप्रकाश सिन्हा एवं अन्य ग्रामीणजन शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन
समाज के पदाधिकारियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहू के जीवन, पराक्रम और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। पूजा-अर्चना के बाद समाज के युवाओं द्वारा सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।








