बेमेतरा: रेवे (बेरला) में छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज द्वारा भगवान श्री सहस्त्रबाहु जयंती समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी जी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाजजनों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद मंच पर समाज के वरिष्ठजनों ने अतिथियों का पुष्पमालाओं और स्मृति चिन्हों से स्वागत किया। पूरे आयोजन स्थल पर छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति, पारंपरिक पोशाक और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
योगेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा —भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी का जीवन पराक्रम, नीति और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ सिन्हा समाज सहित पूरे क्षेत्र पर बना रहे।”सिन्हा समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और छत्तीसगढ़ के राजनीति का क्षेत्र हो या प्रशासनिक पद सब जगह सिन्हा समाज के लोगों अच्छे पदों पर स्थापित है
उन्होंने आगे कहा — बेमेतरा की विकास की आज चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि प्रदेश में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नेतृत्व में निरंतर कार्य हो रहे हैं।
विधायक दीपेश साहू के प्रयासों से बेमेतरा क्षेत्र में बड़े-बड़े विकास कार्य चल रहे हैं। शिवनाथ नदी पर अमौरा घाट में बनने वाले डेम से पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना हमारे क्षेत्र की जीवनरेखा बनेगी।”
उन्होंने आगे कहा — “मेरा संकल्प है कि बेमेतरा की माटी में जन्म लेने का सम्मान मैं विकास के कार्यों से लौटाऊँ। आज इसी मंच से मैं ग्राम पंचायत रेवे में सीसी (सीमेंट कंक्रीट) रोड निर्माण की घोषणा करता हूँ। क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा। मेरा विश्वास है कि मिलजुल कर हम बेमेतरा को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएँगे।”
आध्यात्मिक भाव से उन्होंने कहा — “मेरी माता जी बचपन में भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की कथा सुनाया करती थीं, और आज उसी आस्था के साथ मैं यहाँ आप सभी के बीच खड़ा हूँ। यह समाज निरंतर प्रगति करे, यही मेरी मंगल कामना है। गुलाबी रंग शांति और प्रेम का प्रतीक है — भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी का आशीर्वाद सदैव सब पर बना रहे।”कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
समाज के महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों ने एकजुट होकर भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की आरती की और भक्ति गीतों से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। संपूर्ण आयोजन में समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा की झलक ने सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में शामिल रहे प्रमुख अतिथि: दीपेश साहू – विधायक, बेमेतरा, विजय सिन्हा – अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बेमेतरा, माननीय अंजनी प्रीतम सिंह चंदेल – सभापति, जिला पंचायत बेमेतरा, रवि रघुवीर (पिंटू) सिन्हा – सरपंच, ग्राम रेवे, रेखा पोषण सिन्हा – जनपद सदस्य, दिलीप निषाद – सरपंच, डॉ. ईश्वर सिन्हा – मंडलेश्वर, बेरला, कामता सिंह – सचिव, अजय सिन्हा – मंडलेश्वर, नवागढ़
, पी.आर. सिन्हा , गीता सिन्हा रेखा सिन्हा (महिला मंच), देवलाल सिन्हा , कामदेव सिन्हा , वीरेंद्र जयसवाल , राहुल सिन्हा (युवा मंच, बेरला मंडल सचिव), तेजेश्वर सिन्हा , भूखन यादव (जनपद सदस्य), किशुन साहू (विधायक प्रतिनिधि), कृष्णा सिन्हा , केदार सिन्हा (उपसरपंच), दिनेश सिन्हा , संजय सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिन्हा , अनुजराम जायसवाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन “जय भगवान सहस्त्रबाहु की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। ग्रामीणों ने योगेश तिवारी के विचारों और समाज के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की संपूर्ण आयोजन ने समाज की एकता, संस्कृति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश दिया।










