रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त खेल रही थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में पंजाब थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की 16वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 07 – 09 नवंबर अमृतसर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन, महासचिव लखन कुमार साहू ने कहा उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छ ग का 21 सदस्यों (13 female, 08 male) का थाई बॉक्सिंग दल घोषित किया गया है। जिसमें 07 बालक और 10 बालिका खिलाड़ी भी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग दल में एकलव्य खेल परिसर – गीदम, दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) से 06 खिलाड़ी, 01 अधिकारी, बालोद से 07 खिलाड़ी, एक अधिकारी एवँ रायपुर से 04 खिलाड़ी, एक अधिकारी तथा उत्तर बस्तर काँकेर से 01 अधिकारी चयनित हुए है।
छ ग प्रदेश थाई बॉक्सिंग दल के कोच / मैनेजर का दायित्व काँकेर (उत्तर बस्तर) की नजमा परवीन कुरैशी और बालोद की भुनेश्वरी निर्वहन करेंगी।
*छ ग थाई बॉक्सिंग दल–*
*बालिका खिलाड़ी*
●●●●●●●●●●●●
लच्छी कवासी, पायके कवासी, सोमानी मरकाम, रामे कवासी (एकलव्य खेल परिसर, गीदम, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर), प्रियंका साहू, मानसी तांडी, पिंकी गुप्ता, दीपाली बघेल (रायपुर), अंजली साहू, चिकलेश्वरी (बालोद)
*बालक खिलाड़ी*
••••••••••••••••••••
मंगल साय नाग एवँ पप्पू कश्यप (दोनों एकलव्य खेल परिसर, गीदम, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर), बामन कुमार सिन्हा, आयुष जसूजा, मनीष देशमुख, संयम यादव, मयंक साहू (सभी बालोद)
*कोच एवं मैनेजर – नजमा परवीन कुरैशी (काँकेर) दिलेश्वरी (बालोद)।फेडरेशन से आमंत्रित निर्णायक -* अनीस मेमन (रायपुर) एवं टिकेश्वरी साहू (कोच – एकलव्य खेल परिसर, गीदम, दंतेवाड़ा)
छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ने अमृतसर जा रहे समस्त खिलाड़ियों को रायपुर रेल्वे स्टेशन में बेहतर प्रदर्शन हेतू शुभकामनाएं दी तथा समस्त खिलाड़ियों को टी शर्ट / ट्रैक सूट प्रदान किया गया। इस अवसर पर थाई बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीस मेमन, योग प्रशिक्षक शम्भू गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष – स्वच्छ भारत मिशन भाजपा), शोभाराम तांडी, एस. के. गुप्ता आदि उपस्थित थे।







