रायपुर:



स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 23 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। उन्होंने 35 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर और 30 लाख रुपए की लागत से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यालय के निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया।










